Connect with us

उत्तराखण्ड

पर्यटकों का इंतजार खत्म, ऋषिकेश में राफ्टिंग शुरू

Published

on

खबर शेयर करें 👉

गंगा का जलस्तर बढ़ने से जुलाई व अगस्त माह में बंद थी राफ्टिंग


ऋषिकेश। राफ्टिंग का शौक रखने वाले पर्यटकों के लिए अच्छी खबर है। गंगा के विश्व प्रसिद्ध कौडियाला मुनिकीरेती इको टूरिज्म जोन में राफ्टिंग की गतिविधि शुरू हो गई हैं। पहले चरण में मरीन ड्राइव से शिवपुरी तथा क्लब हाउस से मुनिकिरेती तक राफ्टिंग संचालन की अनुमति दी गई है।
गंगा में मानसून काल में होने वाली जल वृद्धि को देखते हुए सुरक्षा की दृष्टि से जुलाई व अगस्त माह में राफ्टिंग को बंद रखा जाता है। एक सितंबर से राफ्टिंग सत्र आरंभ होता है। मगर, इस वर्ष गंगा में जलस्तर अधिक होने के कारण एक सितंबर से राफ्टिंग की गतिविधि आरंभ नहीं हो पाई। गंगा नदी राफ्टिंग प्रबंधन समिति से जुड़ी तकनीकी टीम ने बीते शुक्रवार को गंगा में उतरकर राफ्टिंग की संभावनाओं का आकलन किया।
तकनीकी टीम ने पाया कि गंगा में जलस्तर अब काफी हद तक राफ्टिंग के अनुकूल हो गया है। जिसके बाद पहले चरण में मरीन ड्राइव से शिवपुरी तथा क्लब हाउस (ब्रह्मपुरी) से खारास्रोत (मुनिकिरेती) तक राफ्टिंग की गतिविधि शुरू करवा दी हैं। शिवपुरी से क्लब हाउस तथा मुनिकिरेती के बीच फिलहाल राफ्टिंग बंद रहेगी।
राफ्टिंग व्यवसायिक दीपक बडोनी ने बताया कि राफ्टिंग को लेकर पर्यटक लंबे समय से पूछताछ कर रहे हैं। मगर, राफ्टिंग बंद होने के कारण पर्यटकों को खाली हाथ लौटना पड़ रहा था। अब पर्यटक एक बार फिर से गंगा में राफ्टिंग का लोटपोट उठा पाएंगे।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement