Connect with us

उत्तर प्रदेश

ट्रैक्टर-ट्रॉली नदी में गिरी, 11 मरे, 28 लोग घायल

Published

on

खबर शेयर करें 👉

ट्रॉली में 39 लोग सवार, ओवरटेक करते समय हुआ हादसा

शाहजहांपुर। उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर के तिलहर निगोही रोड पर शनिवार को ट्रैक्टर-ट्रॉली पुल से नीचे गिर गई। हादसे में 11 लोगों की मौत हो गई। ट्रॉली में 39 लोग सवार थे। स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने घाायलों को रेस्क्यू किया। ग्रामीण ग्राम सनौरा भागवत कथा के लिए जल लेने जा रहे थे। 28 घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है। मृतकों में ज्यादातर महिलाएं और बच्चे हैं। हादसा ओवरटेक करने के दौरान हुआ। दो ट्रैक्टर-ट्रॉली और डीसीएम से लोग अजमतपुर गांव में हो रही भगवत कथा के लिए जल लेने जा रहे थे। ट्रैक्टर-ट्रॉली पुल की रेलिंग तोड़कर करीब 40 फीट नीचे गिर गई।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement