Connect with us

हल्द्वानी

कालाढूंगी में दर्दनाक हादसा: अज्ञात वाहन ने वन निगम के ट्रक चालक को रौंदा, मौत

Published

on

खबर शेयर करें 👉

कालाढूंगी हल्द्वानी हाईवे पर अज्ञात वाहन की टक्कर से वन निगम डिपो के ट्रक चालक पंकज की दर्दनाक मौत। पुलिस ने शुरू की मामले की जांच।

कालाढूंगी। हल्द्वानी हाईवे पर रविवार रात एक भीषण सड़क हादसा सामने आया है। अज्ञात वाहन की चपेट में आने से पैदल घर लौट रहे वन निगम डिपो के ट्रक चालक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
एसएसआई पंकज जोशी के अनुसार, रात लगभग पौने नौ बजे पुलिस को सूचना मिली कि हल्द्वानी मार्ग पर हनुमान मंदिर के पास एक घायल व्यक्ति पड़ा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुँची। घायल व्यक्ति को 108 एंबुलेंस की मदद से तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) कालाढूंगी पहुँचाया गया। जहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मृतक की पहचान वार्ड नंबर छह निवासी 35 वर्षीय पंकज के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों से पूछताछ में पता चला कि पंकज गुलजारपुर वन निगम डिपो में ट्रक चालक के पद पर कार्यरत था। वह रविवार शाम ट्रक डिपो में खड़ा करने के बाद पैदल अपने घर की ओर लौट रहा था। इसी दौरान हाईवे पर अज्ञात तेज रफ्तार वाहन ने उसे रौंद दिया।
मृतक की पत्नी ने बताया कि उनके पति बीते तीन दिनों से टूर पर थे। वह लगातार उन्हें फोन मिला रही थीं, लेकिन फोन नहीं उठ रहा था। हादसे की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने परिजनों की मौजूदगी में शव को पंचनामा भरकर आगे की कार्रवाई के लिए भेज दिया है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरों की मदद से अज्ञात वाहन की तलाश कर रही है।

Select Language

Advertisement