Report by : CWN Desk
Published at : Updated at :
वीकेंड मनाने ऋषिकेश आया युवक गंगा में डूबा

ऋषिकेश। एक पिता और पुत्र गंगा के तेज बहाव में बह गए। एसडीआरएफ उनकी तलाश में जुटी है, लेकिन अभी तक उनका कोई सुराग नहीं लग सका है।
जानकारी के अनुसार, घटना दोपहर करीब साढ़े तीन बजे की है। संजय थापा(52)अपने परिवार के साथ देवप्रयाग से देहरादून की तरफ जा रहे थे। वह अचानक रास्ते में रुके और मालाकुंठी पुल के पास नदी में नहाने के लिए उतर गए। तभी संजय का बेटा आशीष थापा(23) गंगा में डूबने लगा। बेटे को बचाने के लिए पिता भी गंगा में उतर गए और वह भी तेज बहाव में बह गए। उनकी पत्नी सरिता थापा व एक अन्य पुत्र दिव्य ऋषि ने शोर मचाया तो लोगों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। एसडीआरएफ दोनों की तलाश में जुटी है।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›