Connect with us

हल्द्वानी

श्रद्धालु और पर्यटक निजी वाहन से कैंची धाम की ओर नहीं जा सकेंगे

Published

on

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। पुलिस अधीक्षक यातायात हरबंस सिंह ने शुक्रवार को पुलिस बहुउ्ददेश्यीय भवन में यातायात व्यवस्था को लेकर गोष्ठी की। गोष्ठी में वीकेंड पर श्रद्धालुओं और पर्यटकों की सुविधा के लिए सुगम यातायात व्यवस्था बनाने पर चर्चा हुई।
गोष्ठी में तय किया कि श्रद्धालु और पर्यटक निजी दोपहिया और चारपहिया वाहन से भवाली या खैरना की तरफ से कैंची धाम की ओर नहीं जा सकेगा। गोष्ठी में श्रद्धालुओं-पर्यटकों की सुविधा के लिए शटल सेवा चलाने पर सहमति बनी। इसमें रेलवे स्टेशन हल्द्वानी से कैंचीधाम तक (बस), नैनी बैंड प्रथम से कैंचीधाम तक (टैक्सी और बस), सैनिटोरियम से कैंचीधाम तक (टैक्सी व बस), नगर पालिका ग्राउंड भवाली से कैंचीधाम तक (टैक्सी), खैरना से कैंचीधाम तक (टैक्सी व बस) चलाने पर सहमति बनी। इस दौरान सिटी मजिस्ट्रेट एपी वाजपेयी और पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement