Report by : Paras Bisht
Published at :
हल्द्वानी में बेल बाबा मंदिर के पास ट्रक ने बाइक सवार एचडीएफसी बैंक कर्मी को कुचला


हल्द्वानी। कोतवाली क्षेत्र के रामपुर रोड पर बेल बाबा मंदिर के पास शनिवार देर रात करीब करीब 11 बजे एक तेज रफ्तार ट्रक ने आगे चल रही बाइक को टक्कर को रौंद दिया। हादसे में बाइक चालक एचडीएफसी बैंक के कस्टमर केयर एग्जीक्यूटिव की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है रविवार को पोस्टमार्टम किया जाएगा।
दुर्घटना के बाद भागने की कोशिश करते ट्रक को पुलिस ने टीपी नगर पुलिस चौकी से पहले ही पकड़कर चालक को हिरासत में ले लिया है.
बताया जा रहा है कि शहर के बरेली रोड निवासी 29 वर्षीय दीपक मनराल पुत्र गोपाल सिंह मनराल रुद्रपुर स्थित एचडीएफसी बैंक शाखा में कस्टमर केयर एग्जीक्यूटिव के पद पर कार्यरत थे। शनिवार रात वह बाइक से रुद्रपुर से हल्द्वानी लौट रहे थे। टांडा जंगल पार कर
बेल बाबा मंदिर के निकट पहुचे ही थे इस दौरान पीछे आ रहे राजस्थान नंबर के एक तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी. आसपास के लोगों के शोर मचाने ट्रक युवक को बाइक सहित घसीटते हुए ले गया.ल।
टीपीनगर चौकी प्रभारी दीपक बिष्ट ने बताया कि दीपक मनराल रुद्रपुर के एचडीएफसी बैंक में नौकरी करते थे. घटना के बाद परिजन भी मौके पर पहुंच गए घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है. पुलिस का कहना है कि ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›