Report by : CWN Desk
Published at :
नैनीताल में खाई में मिली स्कूटी से मची अफरा-तफरी, घंटों रेस्क्यू के बाद दिल्ली से मिला ‘लापता’ पर्यटक

बरेली। एक चौंकाने वाले मामले में युवक को कोल्ड ड्रिंक में नशा देकर बेहोश कर उसके प्राइवेट पार्ट की जबरन सर्जरी कर जेंडर चेंज कर दिया गया। पीड़ित की पत्नी की शिकायत पर शाहबाद कोतवाली पुलिस ने महिला समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया है।
युवक रामपुर जिले के पटवाई थाना क्षेत्र के एक गांव का रहने वाला है और किन्नरों के साथ पार्टियों में डांस करता था। उसकी पहचान रुबीना नामक एक ट्रांसजेंडर से हुई, जो पहले पुरुष थी और अब महिला बन चुकी है। रुबीना मूल रूप से उसी थाना क्षेत्र के सूपा गांव की रहने वाली है।
पीड़ित ने बताया कि 26 जून को वह एक डांस पार्टी के लिए बरेली के आंवला जा रहा था, तभी रास्ते में शाहबाद में रुबीना मिली और उसे अपने घर ले गई। वहां कुछ अन्य लोग मौजूद थे। रुबीना ने उसे फ्रूटी पिलाई, जिसके बाद वह बेहोश हो गया।
चार दिन बाद जब उसे होश आया, तो खुद को रुबीना के घर पर पाया और पाया कि उसके प्राइवेट पार्ट की सर्जरी कर दी गई है। युवक ने तुरंत स्वजनों को सूचना दी, जिन्होंने उसे लेकर पुलिस के पास पहुंचे।
शाहबाद कोतवाली प्रभारी पंकज पंत ने बताया कि पीड़ित की पत्नी की तहरीर पर रुबीना और विकास के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। सर्जरी कहां और किसने की, इसकी जांच जारी है।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›