Report by : कालू वर्मा
Published at :
ऋषिकेश में गोवा बीच पर नहाते समय पंजाब का युवक गंगा में बहा, अर्जुन अवार्डी दीपक हुड्डा की हरिद्वार में बची जान

हरिद्वार। धनौरी क्षेत्र में रविवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। रतमऊ नदी के बावन दर्रे में नहाते समय दो सगे भाइयों की डूबने से मौत हो गई। दोनों भाई उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले से अपने परिवार के साथ पिरान कलियर दरगाह में जियारत के लिए आए थे।

मृतकों की पहचान दानिश (19) और आफरीन (18) के रूप में हुई है, जो कोतवाली नगर अलीगढ़ निवासी थे। दोनों अपने मां नाजमा और भाई इमरान के साथ पिरान कलियर आए थे। जियारत के बाद वे रविवार सुबह धनौरी पहुंचे और रतमऊ नदी के बावन दर्रा में नहाने लगे। इसी दौरान गहराई का अंदाजा न होने के कारण दोनों भाई एक गहरे कुंड में डूब गए।

दोनों को डूबता देख मां और भाई ने शोर मचाया, लेकिन जब तक मदद पहुंचती, दोनों की जान जा चुकी थी। सूचना मिलने पर पुलिस और गोताखोरों की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू कर दोनों को बाहर निकाला। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।

चौकी प्रभारी धनौरी पुष्कर सिंह चौहान ने बताया कि हादसे में दो युवकों की मौत हुई है। परिजनों ने कोई कानूनी कार्रवाई कराने से इनकार किया, जिसके बाद भारतीय उत्थान परिषद ट्रस्ट की मदद से शवों को एंबुलेंस के जरिए गांव भेज दिया गया।

इस हादसे के बाद क्षेत्र में शोक और सन्नाटा पसरा हुआ है। पुलिस ने स्थानीय लोगों से सावधानी बरतने और अनजान जलधाराओं में न जाने की अपील की है।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›