Report by : कालू वर्मा
Published at :
हरिद्वार में हथनी के लिए भिड़े दो हाथी, एक घायल, सड़क जाम


हाथी को ट्रेंकुलाइज कर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया जाएगा
हरिद्वार। राजाजी टाइगर रिजर्व के हरिद्वार बिल्केश्वर रोड के किनारे दो हाथियों में संघर्ष हो गया। इसमें एक हाथी घायल हो गया। हाथियों का संघर्ष देखने के लिए भीड़ जुट गई और सड़क पर यातायात बंद हो गया। हाथियों का खूनी संघर्ष एक हथनी के चक्कर में हुआ। घायल हाथी को फिलहाल हाथी को रेस्क्यू किया जा रहा है। हाथी को पहले ट्रेंकुलाइज किया जाएगा और उसके बाद उसे सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया जाएगा ताकि लोगों को खतरा पैदा ना हो ।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›