Connect with us

हल्द्वानी

हल्द्वानी से लापता दो छात्राओं का अब तक सुराग नहीं लगने पर एसएसपी कार्यालय का घेराव किया

Published

on

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। बनभूलपुरा से तीन दिन पहले लापता हुई दो छात्राओं का अब तक कोई सुराग नहीं मिल सका है। इस मामले में रविवार को परिजनों व सामाजिक संगठन के लोगों ने एसएसपी कार्यालय का घेराव किया। 
एसएसपी कार्यालय में प्रदर्शन पर बैठे दोनों छात्रों के परिजन और सामाजिक संगठन के लोगों ने जमकर नारेबाजी की। यहां तक की पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारे तक लगाए। परिजनों की मांग है कि एसएसपी खुद उन लोगों से आकर बातचीत करें। साथ ही मामले में हो रही कार्रवाई कहां तक पहुंची इसकी जानकारी दें। वहीं, दूसरी तरफ एसएसपी तो दूर आक्रोशित परिजनों से मिलने के लिए एसपी सिटी या सीओ भी नहीं पहुंचे।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड के इस जिले में बारिश न होने से सूखे जैसे हालात, 22 जनवरी को मोस्टा देवता से क्षेत्रवासी लगाएंगे बारिश के लिए गुहार
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement