Report by : CWN Desk
Published at :
हरिद्वार मंगलौर में चार युवकों के शव मिले से सनसनी, नहीं हुई शिनाख्त

बदरीनाथ से लौट रहे प्रवासी भारतीय श्रद्धालुओं के वाहन पर गिरा बोल्डर
ऋषिकेश।
ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर नरकोटा में दर्दनाक हादसा हो गया। पहाड़ी से गिरे बोल्डर की चपेट में आने से बदरीनाथ से लौट रहे प्रवासी भारतीय श्रद्धालुओं का वाहन बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। इस हादसे में दो प्रवासी भारतीय श्रद्धालुओं की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शवों का पंचनामा भरकर अग्रिम कार्यवाही के लिए भेज दिया है। 
बुधवार को न्यूयार्क में रहने वाले नौ प्रवासी भारतीय श्रद्धालु बदरीनाथ धाम से भगवान बदरी विशाल के दर्शन कर टेम्पो-ट्रैवलर से ऋषिकेश लौट रहे थे। दोपहर करीब साढ़े तीन बजे नरकोटा में पहाड़ी से एक बड़ा वोल्डर सीधे वाहन के ऊपर आ गिरा। पत्थर इतना बड़ा था कि वाहन की छत तोड़कर अंदर घुस गया, जिससे वाहन में सवारअमित सिकधर(62) और बुद्धदेव मजूमदार(74) निवासी न्यूयार्क, अमेरिका गंभीर घायल हो गए।
सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से दोनों गंभीर घायलों को जिला चिकित्सालय रुद्रप्रयाग भेजा, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। रुद्रप्रयाग कोतवाली निरीक्षक राजेंद्र सिंह रौतेला ने बताया ने बताया कि वाहन में सवार अन्य सात लोग पूरी तरह से सुरक्षित हैं, लेकिन हादसे के बाद से वह काफी घबराए हुए हैं। मृतकों के परिजनों को भी सूचना दे दी गई है।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›