Report by : CWN Desk
Published at :
पुलिस मुठभेड़ में मारे गए दो बदमाश, इंस्पेक्टर को भी लगी गोली

मारे गए बदमाशों ने 10 मई को कर दी थी सिपाही भेदजीत सिंह की हत्या

सिपाही भेदजीत सिंह के हत्यारोपी दो बदमाशों को पुलिस ने मुठभेड़ में मार गिराया। मुठभेड़ रविवार दोपहर जालौन उरई में फैक्ट्री इलाके में हुई  इस दौरान एक इंस्पेक्टर को भी गोली लगी है।
जालौन एसपी ई राजा के हवाले से कहा गया है कि दोनों बदमाश उरई के पास फैक्ट्री एरिया आने की सूचना मिली थी। पुलिस मौके पर पहुंच गए और घेराबंदी की। दोनों बदमाश वहां पहुंचे तो पुलिस रुकने का इशारा किया। लेकिन, बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। इसमें उरई एसएचओ के हाथ पर गोली लगी।”
पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की। गोली लगने से दोनों बदमाश घायल हो गए। दोनों को जिला अस्पताल लाया गया। वहां डॉक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। मारे गए एक अपराधी का नाम कल्लू अहिरवार। जबकि दूसरे का नाम रमेश है। दोनों उरई के ही रहने वाले थे। “
सिपाही पर फायरिंग, फिर नुकीली चीज से हत्या की ” एसपी ने बताया कि 10 मई की रात सिपाही भेदजीत की हत्या की थी। भेदजीत ने ड्यूटी के दौरान इन दोनों बदमाशों को रोकने का प्रयास किया था। इसके बाद इन दोनों ने उस पर फायरिंग कर दी। जब भेदजीत सिंह फायरिंग से बच गया तो इन्होंने नुकीली चीज और तमंचे की बट से भेदजी पर हमला कर दिया। इससे उनकी मौत हो गई थी।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›