Connect with us

हरिद्वार

रुड़की: कांवड़ यात्रा के दौरान दर्दनाक हादसा, पिकअप की टक्कर से दो किशोर श्रद्धालुओं की मौत

Published

on

खबर शेयर करें 👉

रुड़की। उत्तराखंड में चल रही कांवड़ यात्रा के दौरान रुड़की में एक बेहद दर्दनाक हादसा हो गया। पंजाब के फिरोजपुर से आए तीन किशोर कांवड़ लेकर हरिद्वार से लौट रहे थे, तभी झबरेड़ा थाना क्षेत्र के लखनौता चौराहे पर तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी।
घटना बुधवार देर रात की है। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि 16 वर्षीय हर्ष की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 15 वर्षीय अस्मित ने उपचार के दौरान अस्पताल में दम तोड़ दिया। तीसरे किशोर की हालत गंभीर बताई जा रही है और उसे हायर सेंटर रेफर किया गया है।
तीनों श्रद्धालु फिरोजपुर के लालकुर्ती इलाके के निवासी थे और भोलेनाथ की भक्ति में लीन होकर पैदल यात्रा कर रहे थे। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और वाहन को कब्जे में लेकर चालक की तलाश शुरू कर दी है
यह घटना कांवड़ यात्रा की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े करती है। हादसे के बाद श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों में गहरा आक्रोश है। प्रशासन ने मृतकों के परिजनों को सूचित कर दिया है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement