Report by : Paras Bisht
Published at :
खैरना रातीघाट में दो वाहन टकराकर दुर्घटनाग्रस्त
खैरना रातीघाट में दो वाहन टकराकर दुर्घटनाग्रस्त

हल्द्वानी। आज दिनाँक 02 अप्रैल 2023 को पुलिस चौकी खैरना द्वारा SDRF को सूचित किया गया कि रति घाट क्षेत्र में रामगढ़ मंदिर के पास एक कार व एक महिंद्रा यूटिलिटी आपस में टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गये है।

उक्त सूचना पर पोस्ट खैरना से SI राजेश जोशी के हमराह रेस्क्यू टीम तत्काल मोके के लिए रवाना हुई।

SDRF टीम द्वारा घटनास्थल पर पहुँचकर देखा गया कि एक महिंद्रा यूटिलिटी वाहन (UK02 TA 1831) जो 09 यात्रियों को लेकर कपकोट से हल्द्वानी जा रही थी जिसे एक टाटा स्टोर्म द्वारा टक्कर मार दी गई।

SDRF टीम द्वारा टाटा स्टोर्म सवार घायल व्यक्ति नरेंद्र सिंह s/o धर्मवीर सिंह जो मेरठ से अल्मोड़ा जा रहे थे को खैरना हॉस्पिटल भेजा गया एवं यूटिलिटी में सवार घायल रवीना आर्य उम्र 20 वर्ष व बसंती देवी उम्र 22 वर्ष जो कि कपकोट निवासी है ,को भी हॉस्पिटल भेजा गया।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›