Connect with us

हल्द्वानी

हल्द्वानी में दो दर्दनाक हादसों में दो महिलाओं की मौत, परिवारों में कोहराम

Published

on

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। शहर में बुधवार को हुए दो अलग-अलग हादसों ने परिवारों को गहरे सदमे में डाल दिया। एक हादसा सड़क पर हुआ, जबकि दूसरा रेलवे स्टेशन पर, जिनमें दो महिलाओं की मौत हो गई और एक युवती घायल हो गई।
पहला मामला बेलबाबा क्षेत्र का है। यहां प्रतियोगी परीक्षा देने आई बेटी के साथ स्कूटी से आ रही महिला की सड़क हादसे में मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, रुद्रपुर ट्रांजिट कैंप निवासी 51 वर्षीय गीता सिंह पत्नी रंजीत बहादुर अपनी बेटी हर्षिता के साथ हल्द्वानी आ रही थीं। हर्षिता को गौलापार स्थित विवेकानंद कॉलेज में रेलवे की परीक्षा में शामिल होना था। स्कूटी हर्षिता चला रही थी, लेकिन बेलबाबा के पास नियंत्रण खो बैठीं और मां-बेटी सड़क पर गिर गईं। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हुईं। उन्हें तत्काल एसटीएच लाया गया, जहां गीता सिंह ने दम तोड़ दिया। हर्षिता को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया। मेडिकल चौकी प्रभारी बी.एस. मेहता ने बताया कि हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।
दूसरा हादसा किच्छा रेलवे स्टेशन के पास हुआ। यहां 55 वर्षीय परवीन पत्नी सादिक हुसैन, निवासी सिरौलीकला किच्छा, मंगलवार को भोजीपुरा जाने के लिए ट्रेन में सफर कर रही थीं। रेलवे स्टेशन पर चढ़ने-उतरने के दौरान वह अचानक चलती ट्रेन से गिर गईं और गंभीर रूप से घायल हो गईं। परिजन उन्हें तुरंत एसटीएच ले आए, जहां बुधवार देर रात उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।
दोनों घटनाओं से परिवारों में कोहराम मच गया है। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया है और जांच शुरू कर दी है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement