Connect with us

हल्द्वानी

हल्द्वानी-रामनगर मार्ग पर कार दुर्घटना में दो युवकों की मौत, तीन महिलाएं घायल

Published

on

खबर शेयर करें 👉

कार सवार हल्द्वानी से रामनगर जा रहे थे, अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर
हल्द्वानी
। हल्द्वानी – रामनगर मार्ग पर नंदपुर गेरुआ के समीप शुक्रवार रात अज्ञात वाहन की टक्कर से कार सवार दो युवकों की मौत हो गई। जबकि तीन महिलाएं घायल हो गईं। कार सवार हल्द्वानी से रामनगर जा रहे थे। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजकर शवों को मोर्चरी भेज दिया।
जानकारी के मुताबिक नंदपुर गेरुआ के समय अज्ञात वाहन ने कार संख्या यूके-4एबी-0874 में टक्कर मार दी। हादसा इतना जबरदस्त था कि कार क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में कार सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची बैलपड़ाव चौकी पुलिस ने घायलों को कार से निकालकर अस्पताल में भर्ती करवाया। वहीं मृतकों के शव को एंबुलेंस से मोर्चरी भेजा।
बैलपड़ाव चौकी प्रभारी गुलाब सिंह कंबोज ने बताया मृतक नवाज खान (25) और सोनू उर्फ सन्नी (30) निवासी मंगल पड़ाव हल्द्वानी के रहने वाले थे। जबकि घायल मीनू, योगिता व रूपा की हालत गंभीर बनी हुई है। कार हल्द्वानी से रामनगर आ रही थी। दूसरी ओर रामनगर डिग्री कॉलेज के पास कार ने बाइक सवार अरमान व फैज निवासी गूलरघट्टी को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों युवक घायल हो गए, जिनका रामनगर अस्पताल में इलाज चल रहा है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement