Connect with us

हरिद्वार

मूक-बधिरजनों की अनूठी पहल: कांवड़ियों को बांटी ठंडी पेय की बोतलें

Published

on

खबर शेयर करें 👉

हरिद्वार। श्रावण मास की पावन कांवड़ यात्रा के दौरान देवभूमि बधिर एसोसिएशन द्वारा शुक्रवार देर रात्रि प्रेमनगर चौक पर एक सराहनीय सेवा कार्यक्रम आयोजित किया गया। संगठन के मूक-बधिर पदाधिकारियों ने कांवड़ यात्रियों को ठंडे पेय की बोतलें वितरित कर मानव सेवा का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया। साथ ही इस सेवा में पुलिस और सुरक्षा बलों को भी सम्मिलित करते हुए उन्हें भी ठंडा पेय वितरित किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  हरिद्वार में कोतवाली पहुंचीं दो सहेलियां, बोली दरोगा जी हमारी शादी करवा दो

इस जनसेवा कार्य में संगठन के प्रमुख मूक-बधिर सदस्य अभय सिंह, सरदार मोंटू, रजत कुमार, विवेक केशवानी, राजकुमार, देव शर्मा, ओम बंसल, सुरेंद्र शर्मा, अतुल राठौर, संदीप अरोड़ा, देहरादून से ज्योति सिंह, रुड़की से चेतन सैनी और हर्ष यादव, ऋषिकेश से धर्मेंद्र यादव सहित अनेक कार्यकर्ताओं ने सक्रिय भूमिका निभाई।

भारतीय सांकेतिक भाषा अनुसंधान एवं प्रशिक्षण केंद्र (ISLRTC) के एग्जीक्यूटिव काउंसिल सदस्य संदीप अरोड़ा ने बताया कि यह सेवा भारत सरकार के केंद्रीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय के अधीन केंद्रीय दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग, ISLRTC और सक्षम संस्था के सहयोग से संभव हुई है।

यह भी पढ़ें 👉  हरिद्वार में राज्य आंदोलनकारी कर्मचारी से मारपीट मामले में डीएम ने बैठाई जांच

सभी उपस्थित मूक-बधिर कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में कहा कि कांवड़ियों की सेवा करके उन्हें आत्मिक संतोष की अनुभूति हुई है। अब संगठन प्रतिवर्ष इस सेवा कार्य को जारी रखेगा, जिससे समाज में समावेशिता और सेवा भाव का संदेश प्रसारित होता रहेगा।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement