Report by : CWN Desk
Published at :
उत्तराखंड में शराब की 544 दुकानों का आवंटन, देहरादून व हरिद्वार में सभी दुकानें आवंटित

देहरादून। आबकारी नीति 2024 के तहत रविवार को शराब की 544 दुकानों का आवंटन किया जा चुका है। इसी के साथ आबकारी विभाग ने 2121.19 करोड़ रुपये का राजस्व भी सुरक्षित कर लिया है।
आबकारी आयुक्त प्रशांत आर्य के मुताबिक, प्रदेश में देशी-विदेशी शराब की कुल 628 दुकानें स्वीकृत हैं। इसमें से 544 का व्यवस्थापन सफलतापूर्वक किया जा चुका है। दुकानों का कुल राजस्व 2437 करोड़ रुपये निर्धारित है, जबकि आवंटित दुकानों से 2121.19 करोड़ रुपये का राजस्व सुनिश्चित किया जा चुका है।
यह कुल दुकानों का 87 प्रतिशत है और शेष अव्यवस्थापित दुकानों के आवंटन के लिए द्वितीय चरण की लाटरी प्रक्रिया अपनाई जाएगी। इसके लिए जिला स्तर पर जिला आबकारी अधिकारी समुचित प्रचार-प्रसार करेंगे।
आबकारी आयुक्त आर्य के मुताबिक वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए 4440 करोड़ रुपये के राजस्व का लक्ष्य रखा गया है। इस लक्ष्य के सापेक्ष 3961.24 करोड़ रुपये का राजस्व सुनिश्चित किया जा चुका है। बड़े जिलों की बात की जाए तो देहरादून व हरिद्वार में सभी दुकानों का आवंटन किया जा चुका है। इसके अलावा टिहरी और रुद्रप्रयाग में भी शत प्रतिशत दुकानें आवंटित की जा चुकी हैं।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›