Report by : CWN Desk
Published at :
उत्तराखंड बोर्ड की परीक्षाएं 2025 में फरवरी के दूसरे सप्ताह से शुरू होंगी

माध्यमिक शिक्षा विभाग ने जारी किया शैक्षिक पंचाग
रामनगर।
उत्तराखंड बोर्ड की परीक्षाएं अगले वर्ष फरवरी के दूसरे सप्ताह से शुरू होगी। माध्यमिक शिक्षा विभाग ने यह घोषणा वर्ष 2024-25 के जारी शैक्षिक पंचाग में की है। इसके साथ ही प्रदेश के सभी माध्यमिक विद्यालयों में राज्य आंदोलनकारी स्वर्गीय इंद्रमणि बडोनी की जयंती 24 दिसंबर को लोक संस्कृति दिवस के रूप में मनाने की घोषणा की गई है।
शिक्षा निदेशक महावीर सिंह बिष्ट की ओर से जारी शैक्षिक पंचाग के मुताबिक मई के तीसरे सप्ताह में सीमैट की ओर से प्रधानाचार्यों का सतत व्यावसायिक विकास प्रशिक्षण होगा। सभी कार्य दिवसों में मिशन कोशिश, हर शनिवार को इंग्लिश स्पीकिंग डे व बाल सखा कार्यक्रम, अंतिम शनिवार को प्रतिभा दिवस और बैगलेस डे, चौथे सप्ताह में उच्च प्राथमिक व हाईस्कूल स्तर पर लर्निंग आउटकम का आंकलन किया जाएगा। पांच जून को विश्व पर्यावरण दिवस, 20 से 30 जून तक शीतकालीन विद्यालयों में गर्मियों की छुट्टियां रहेंगी। 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाएगा।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›