Connect with us

उत्तराखण्ड

दिल्ली में जी-20 सम्मेलन के चलते 3 दिन की छुट्टियां होने से उत्तराखंड गुलजार

Published

on

खबर शेयर करें 👉

नैनीताल, मसूरी, ऋषिकेश और पर्यटन शहरों में पहुंचने लगे लोग
हल्द्वानी।
जी-20 सम्मेलन के कारण राजधानी दिल्ली में तीन दिन की छुट्टियां हैं। ऐसे में बड़ी संख्या में लोग घूमने के लिए उत्तराखंड पहुंच रहे हैं। नैनीताल, मसूरी, ऋषिकेश समेत अन्य पर्यटन शहरों में दिल्ली और एनसीआर के लोगों ने एडवांस में होटल बुकिंग करवाई है।
होटलों में औसतन 30 से 40 प्रतिशत तक रूम आक्युपेंशी हो चुकी है। शुक्रवार शाम तक 70 से 80 प्रतिशत तक आक्युपेंशी होने की आशा है। बीते दो महीने से मरणासन्न स्थिति में पहुंचे पर्यटन व्यवसाय के लिए यह वीकएंड संजीवनी साबित हो सकता है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement