Connect with us

उत्तराखण्ड

उत्तराखंड पंचायत चुनाव: 3,382 नामांकन निरस्त, 58,814 प्रत्याशी चुनावी मैदान में कायम

Published

on

खबर शेयर करें 👉

देहरादून। उत्तराखंड के त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में गुरुवार को नामांकन वापसी और छंटनी के बाद चुनावी तस्वीर काफी हद तक स्पष्ट हो गई है। राज्य निर्वाचन आयोग के अनुसार अब कुल 58,814 प्रत्याशी मैदान में रह गए हैं, जबकि 3,382 नामांकन पत्र जांच के बाद निरस्त कर दिए गए।

राज्य निर्वाचन आयोग के सचिव राहुल कुमार गोयल ने बताया कि जिला पंचायत सदस्य पद के लिए 37, क्षेत्र पंचायत सदस्य के लिए 317, ग्राम प्रधान के लिए 297 और ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए सबसे अधिक 2,731 नामांकन निरस्त हुए हैं। इसके अलावा पहले दिन 1,313 उम्मीदवारों ने स्वेच्छा से अपने नामांकन वापस लिए। अब शनिवार दोपहर तीन बजे तक प्रत्याशियों को नाम वापसी का अंतिम अवसर दिया जाएगा, जिसके बाद निर्विरोध चुने गए उम्मीदवारों और चुनाव लड़ने वालों की अंतिम सूची जारी की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  गंगा सप्तमी आज, पूजा और गंगा स्नान करने का इस समय रहेगा शुभ मुहूर्त

चुनाव चिह्नों का आवंटन 14 जुलाई को किया जाएगा, जबकि पहले चरण का मतदान 24 जुलाई को संपन्न होगा।

पंचायत चुनावों को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन सतर्क है। अब तक की कार्रवाई में पुलिस और आबकारी विभाग ने 2.01 करोड़ रुपये से अधिक की अवैध नकदी, शराब और मादक पदार्थ जब्त किए हैं। पुलिस ने 859.93 लीटर शराब (मूल्य 3.45 लाख रुपये), 3.29 किलो मादक पदार्थ (1.95 करोड़ रुपये), 0.3915 किलो कीमती धातु (25.10 लाख रुपये) और 4.22 लाख रुपये नकद जब्त की है। वहीं, आबकारी विभाग ने 582.20 लीटर शराब जब्त की है, जिसकी कीमत 2.95 लाख रुपये बताई गई है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement