Report by : CWN Desk
Published at :
उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने पीसीएस के 189 पदों पर भर्ती निकाली

अभ्यर्थी तीन अप्रैल तक ऑनलाइन आवेदन जमा कर सकते हैं
हरिद्वार।
उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की ओर से पीसीएस के 189 पदों पर भर्ती निकाली गई। अभ्यर्थी तीन अप्रैल तक ऑनलाइन आवेदन जमा कर सकते हैं। लोक सेवा आयोग के सचिव गिरधारी सिंह रावत की ओर से उत्तराखंड सम्मिलित राज्य (सिविल) प्रवर अधीनस्थ सेवा परीक्षा (पीसीएस) 2024 के तहत विभिन्न विभागों में रिक्त 189 पदों पर सीधी भर्ती के लिए विज्ञप्ति जारी की गई है।
उन्होंने बताया कि ऑनलाइन आवेदन पत्र भरने की अंतिम तिथि 03 अप्रैल है। परीक्षा शुल्क भी 03 अप्रैल तक जमा कराया जा सकता है। ऑनलाइन आवेदन पत्र में संशोधन करने की तिथि 09 अप्रैल से 18 अप्रैल तक रहेगी। उन्होंने बताया कि भर्ती के लिए अधिक जानकारी आयोग की वेबसाइट पर प्राप्त की जा सकती है। इससे अभ्यर्थियों को आवेदन जमा करने में परेशानी नहीं आएगी।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›