Report by : राम सिंह, अल्मोड़ा
Published at :
वांगचुक को उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी ने दिया समर्थन: प्रभात ध्यानी

नई दिल्ली। लद्दाख को अलग पूर्ण राज्य बनाने, लद्दाख को संविधान की छठी अनुसूची में शामिल करने, हिमालय सहित पूरे देश में पर्यावरण को बचाने की मांग को लेकर लद्दाख भवन में अनशन कर रहे  पर्यावरणविद् आंदोलनकारी सोनम वांगचुक को उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी तथा समाजवादी लोक मंच ने अनशन स्थल  पर अपना समर्थन दिया। उपपा के महासचिव प्रभात ध्यानी लद्दाख़ भवन में सोनम वानचुग से मिले। इससे  पूर्व दिल्ली पुलिस द्वारा देश के विभिन्न क्षेत्रों से आये राजनीतिक कार्यकर्ताओं, गांधीवादी पर्यावरण कार्यकर्ताओं को अनशन स्थल पर नहीं जाने दिया। जिसको लेकर पुलिस के साथ उनकी नोंक झोंक भी हुई।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›