Connect with us

उत्तराखण्ड

उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री के काफिले के वाहन आपस में टकराए, मंत्री का वाहन भी क्षतिग्रस्त

Published

on

खबर शेयर करें 👉

देहरादून। योग कार्यक्रम में जाते हुए कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के काफिले के वाहन आपस में टकरा गए और जिस वाहन में मंत्री सवार थे, वह क्षतिग्रस्त हो गया। हालांकि, मंत्री जोशी सुरक्षित हैं। घटना देहरादून में राजपुर रोड के पास हुई। गनीमत रही कि बड़ा हादसा नहीं हुआ।
कैबिनेट मंत्री के जनसंपर्क अधिकारी मनोज जोशी ने बताया कि बहल चौक पर अज्ञात वाहन के आगे आने से दुर्घटना हुई। वाहन को बचाने के लिए इमरजेंसी ब्रेक लगाया गया,  जिससे काफिले में चल रहे वाहन आपस में टकरा गए। उन्होंने बताया कि मंत्री पूर्ण रूप से स्वस्थ हैं। हालांकि चिकित्सकों द्वारा मंत्री की गर्दन का एक्सरे करवाया गया। सभी प्रकार की जांच ठीक होने के बाद उन्हें चिकित्सकों द्वारा उनकी सामान्य जांच के बाद घर भेज दिया है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement