Report by : कालू वर्मा
Published at :
वैश्य बंधुू समाज मध्य हरिद्वार की कार्यकारिणी घोषित

संगठित प्रयासों से ही समाज को आगे बढ़ाया जा सकता हैः डा. गर्ग
हरिद्वार
। वैश्य बंधु समाज मध्य हरिद्वार के अध्यक्ष डा.विशाल गर्ग ने कार्यकारिणी गठित कर पदाधिकारियों की घोषणा की। मध्य हरिद्वार स्थित कार्यालय पर नवनियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत करते हुए डा. विशाल गर्ग
ने कहा कि संगठन के उद्देश्य व नीतियों को आगे बढ़ाते हुए समाज सेवा में सहयोग करें।
समाज के कमजोर वर्ग को मुख्य धारा से जोड़ें। कुरीतियों को दूर करने में सहयोग करें। शिक्षा का प्रचार प्रसार करें। किसी भी क्षेत्र में अच्छा कार्य कर रहे लोगों को प्रोत्साहित करें। उन्होंने कहा कि संगठित।प्रयासों से ही समाज को आगे बढ़ाया जा सकता है। सभी पदाधिकारी एकजुट रूप
से समाज को आगे बढ़ाने में सहयोग करें। कहा कि वैश्य बंधु समाज मध्य हरिद्वार समाज सेवा के लिए विभिन्न सेवा प्रकल्पों का संचालन कर रहा है। जिसमें आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के बच्चों को पढ़ाई के लिए मदद करना,
झुग्गी झोंपडी में रहने वाले गरीबों की मदद के लिए समय समय पर कपड़ों व जरूरी सामान का वितरण, चिकित्सा व रक्तदान शिविर आदि गतिविधियों को निरंतर चलाया जाएगा।
नवगठित कार्यकारिणी में डा.विशाल गर्ग अध्यक्ष, डा.सुधीर अग्रवाल, अनुपम अग्रवाल, अवनीश जिंदल, धीरेंद्र गुप्ता, सत्यप्रकाश गुप्ता उपाध्यक्ष, राजीव गुप्ता महामंत्री, लोकेश गुप्ता कोषाध्यक्ष, डा.गौरव गुप्ता, राजीव गुप्ता, अमित जलान, आदित्य बंसल, शिवम बंधु गुप्ता उपमहामंत्री, मनोज
गुप्ता, अजितेष गुप्ता, अंकित गुप्ता, प्रदीप अग्रवाल संगठन मंत्री, हिमांशु अग्रवाल, कमल अग्रवाल, वरूण अग्रवाल प्रचार मंत्री, शेखर गुप्ता, अवनीश गुप्ता, अमित बंसल सह संगठन मंत्री, अमित जैन, अनूप जिंदल, अमित गोयल वैवाहिक सेल, विष्णु गोयल, विमल जैन, विनित गुप्ता विशेष सलाहकार, महेश गुप्ता ऑडिटर शामिल हैं।
फोटो नं.2-कार्यकारिणी गठन के दौरान

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›