Report by : CWN Desk
Published at :
देहरादून से लखनऊ के बीच 26 मार्च से चलने वाली वंदे भारत का किराया वॉल्वो बस से सस्ता

देहरादून-लखनऊ से ट्रेन संचालन की समय सारणी जारी
देहरादून।
रेलवे ने देहरादून से लखनऊ के बीच 26 मार्च से चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस का किराया जारी कर किया है। देहरादून से लखनऊ तक चेयर कार का किराया 1,480 रुपये होगा, इसमें 323 रुपये खाने के भी शामिल हैं। जबकि एग्जीक्यूटिव क्लास का किराया 2,715 है, इसमें 384 रुपये खाने के भी शामिल हैं।
देहरादून से हरिद्वार तक चेयर कार का किराया 540 रुपये है, इसमें 142 रुपये खाने के शामिल हैं। जबकि जबकि एग्जीक्यूटिव क्लास का किराया 955 रुपये है। देहरादून से मुरादाबाद तक का चेयर कार का किराया 715 रुपये है, इसमें 101 रुपये खाने के होंगे। जबकि एग्जीक्यूटिव क्लास का किराया 1,370 है।
देहरादून से बरेली तक चेयर कार का किराया 860 रुपये है, इसमें 101 रुपये खाने के शामिल हैं। जबकि एग्जीक्यूटिव क्लास का किराया 1,660 रुपये है।
वंदे भारत का किराया इस रूट पर चलने वाली वॉल्वो बस से कम है। यह ट्रेन देहरादून से लखनऊ आठ घंटे 15 मिनट में पहुंचेगी। जबकि बस 11 से 12 घंटे में लखनऊ पहुंचती हैं। दून-लखनऊ वंदे भारत एक्सप्रेस सप्ताह में सोमवार को छोड़ अन्य सभी दिन चलेगी। यह ट्रेन दोपहर दो बजकर 25 मिनट पर देहरादून से चलेगी और रात दस बजकर 40 मिनट पर लखनऊ पहुंच जाएगी।
देहरादून से वंदे भारत (22546) के संचालन का समय
• स्टेशन, समय
• देहरादून, 14:25
• हरिद्वार, 15:31
• मुरादाबाद, 17:45
• बरेली, 19:05
• लखनऊ, 22:40
लखनऊ से वंदे भारत (22545) के संचालन का समय
• स्टेशन, समय
• लखनऊ, 05:15
• बरेली, 08:35
• मुरादाबाद, 09:57
• हरिद्वार, 12:15
• देहरादून, 13:35

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›