Report by : CWN Desk
Published at :
रुद्रपुर में सड़क पर बेसुध पड़े सिपाही का वीडियो वायरल, सिपाही सस्पेंड CREATOR: gd-jpeg v1.0 (using IJG JPEG v80), quality = 75?

रुद्रपुर। ट्रांजिट कैंप क्षेत्र में सड़क पर बेसुध पड़े सिपाही का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो गया। मामला संज्ञान में आने पर पुलिस अधिकारियों ने जांच की तो पता चला सिपाही पुलिस लाइन से आठ सितंबर से गैरहाजिर चल रहा है। एसएसपी मणिकांत मिश्रा सिपाही को सस्पेंड कर दिया है।
कुछ दिन पहले अटरिया रोड पर एक गली में वर्दी पहने सिपाही नाली के किनारे बेसुध पड़ा था। उसके जूते भी खुले थे। इस दौरान किसी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो में बेसुध सिपाही पैर पर पैर रखकर लेटा दिख रहा है और उसके आसपास से लोग गुजर रहे हैं। बताया जा रहा है कि सिपाही कुछ समय पहले झनकइया थाने में तैनात था।
मंगलवार को यह वायरल वीडियो एसएसपी के संज्ञान में आया तो उन्होंने एसपी सिटी को मामले की जानकारी करने के निर्देश दिए। एसपी सिटी मनोज कत्याल ने बताया कि वीडियो का संज्ञान लिया गया है। इसमें दिख रहा सिपाही पुलिस लाइन में तैनात जितेंद्र कुमार है। वह आठ सितंबर से अनुपस्थित चल रहा है। वीडियो में उसकी जो स्थिति दिख रही है, उसके बाबत उससे जवाब तलब किया जाएगा। पुलिस लाइन से उसकी अनुपस्थिति के बारे में भी रिपोर्ट बनाई जा रही है। एसएसपी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए अनुशासनहीनता, ड्यूटी पर लापरवाही और पुलिस की छवि धूमिल करने पर सिपाही को सस्पेंड कर दिया है। पूरे प्रकरण की जांच राजपत्रित अधिकारी से की जाएगी।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›