Report by : Paras Bisht
Published at :
हल्द्वानी में पुलिसकर्मी विजय कार्की ने इस तरह अजनबी की जान बचाकर पेश की इंसानियत का मिसाल

बॉम्बे हॉस्पिटल में भर्ती मरीज के लिए रक्तदान करने नानकमत्ता से पहुंचे हल्द्वानी
हल्द्वानी
। बॉम्बे हॉस्पिटल में भर्ती एक मरीज के लिए नानकमत्ता में तैनात पुलिस कर्मी विजय कार्की फरिश्ता बनकर पहुंचे।
अस्पताल में सरोज बिष्ट को ए पॉजिटिव रक्त की आवश्यकता थी। ब्लड उपलब्ध नहीं होने से उनकी जान खतरे में थी। परिवारजन काफी परेशान थे। ऐसे में नानकमत्ता में पुलिस विभाग में कार्यरत विजय कार्की को इसकी जानकारी मिली। विजय कार्की अजनबी सरोज के लिए रक्तदान करने हल्द्वानी पहुंचे और स्वर्गीय बालकिशन देवकीनंदन जोशी ब्लड बैंक में रक्तदान किया। बिना किसी स्वार्थ के अजनबी के लिए रक्तदान करने पर ब्लड बैंक कर्मियों ने उनकी सराहना की। इससे पहले भी विजय कार्की कई अनजान लोगों से खून का रिश्ता जोड़कर उनकी जिंदगी बचा चुके हैं। पुलिस विभाग में उनके इस नेक कार्य के लिए सराहना मिल चुकी है।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›