Connect with us

हल्द्वानी

वार्ड न 37 मल्ला चौफला और मित्र पुरम में लगेंगे ट्रांसफार्मर: ईई पांगती

Published

on

खबर शेयर करें 👉

युवा काँग्रेस के पूर्व प्रदेश महासचिव हृदयेश कुमार आर्य के नेतृत्व में बिजली की समस्या को लेकर ईई को सौंपा ज्ञापन

हल्द्वानी। युवा काँग्रेस के पूर्व प्रदेश महासचिव हृदयेश कुमार आर्य के नेतृत्व में बिजली की अघोषित कटौती, विद्युत पोलो की आवश्यकता और लो वोल्टेज की समस्या से निजात दिलाने के लिए बुधवार को वार्ड क्षेत्र न 37,36,35 की मात्र शक्ति एवं युवा शक्ति अधिशासी अभियंता विद्युत विभाग डीएस पागती से मिली। समस्या से अवगत कराते हुए दूर करने की मांग को लेकर ज्ञापन दिया। अधिशासी अभियंता ने वार्ड न 37 मल्ला चौफला तथा मित्र पुरम में टांसफार्मर लगाने का आश्वासन दिया।
युवा नेता वीरेंद्र बिष्ट तथा मात्र शक्ति अल्का आर्य ने भी वार्ड 36 में तारो के लटकने तथा अत्याधिक दूरी के मध्य पोलो को लगाने तथा लो वोल्टेज की समस्या एवं तथा घरों के उपकरणों के फूंकने की समस्या से अवगत कराया।नविद्युत बिल केंद्र नजदीक जगह पर बनाए जाने की बात कही।
समस्याओं को सुनकर अधिशासी अभियंता महोदय ने उचित आश्वासन दिया,और क्षेत्र के विकास के लिए पूरा सहयोग करने की बात कही। ज्ञापन प्रेषित करने के दौरान प्रमुख रूप से प्रदीप शौकर,पंकज अधिकारी,अंशुमन आर्य,सुजल सचिन,मनीष आर्य,अमन कुमार,तरुण कुमार,प्रशांत रावत,रोहित पांडे,छात्र संघ उपसचिव सौरव कुमार,अमन आर्य समेत दर्जनों युवा उपस्थित रहें।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement