हरिद्वार
हरिद्वार: जल पुलिस का अद्भुत साहस: तेज बहाव में डूब रहे कांवड़िये को बचाया, देखिए वीडियो
हरिद्वार। शिवपुल क्षेत्र में सावन के पावन अवसर पर गंगा स्नान के दौरान एक कांवड़िया तेज बहाव में बह गया। गश्त कर रही जल पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए उसे सुरक्षित बाहर निकाला। इस रेस्क्यू अभियान में एएसआई अतुल सिंह, हेड कांस्टेबल मुकेश और गोताखोरों मनोज बहुखंडी, अमित पुरोहित, जानू पाल, सन्नी कुमार व विक्रांत ने अहम भूमिका निभाई। जल पुलिस की सतर्क निगरानी और साहसिक प्रयासों ने एक जीवन को बचाकर मानवता का परिचय दिया। गंगा तट पर उनकी सक्रियता श्रद्धालुओं की सुरक्षा की गारंटी बन रही है।
