Report by : Paras Bisht
Published at :
हल्द्वानी में पानी की आपूर्ति बहाल होने पर जल संस्थान के अफसरों का फूलों से स्वागत

हल्द्वानी। राजेन्द्र नगर राजपुरा में काफी समय से व्याप्त पेजल समस्या के समाधान होने पर आज सामाजिक कार्यकर्ता हेमन्त साहू व प्रीती आर्या के अगवाई में लोगों ने जल संस्थान के अधिशासी अभिन्यता व सहायक अभिन्यता को फूल माला पहनाकर स्वागत कर आभार जताया।
साहू ने कहा हमारे द्वारा समय समय धरना प्रदर्शन आन्दोलन किये गये। अब व्यवस्था पूरी तरह ठीक है। लाईनों को जोड़ने समेत नई पेजल लाईन डालने का कार्य किया गया जिससे इलाक़े के लोगों को पेजल  संकट से पूरी तरह राहत मिली है । प्रीति आर्या ने कहा जब कमी होने पर आलोचना की जाती है तो व्यवस्था बेहतर होने पर प्रोत्साहन होना चाहिए इसी के तहत स्वागत किया गया है। स्वागत करने वालों मुख्य रूप से प्रीती आर्या मयंक गोस्वामी सहिल राज आयुष नागर काजल आर्या नवल कुमार समेत अन्य लोग थे।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›