Connect with us

हल्द्वानी

हाईस्कूल में फेल होने पर बिन्दुखत्ता में छात्रा ने जहर खाकर आत्महत्या की

Published

on

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। बिन्दुखत्ता निवासी एक छात्रा हाईस्कूल में फेल हो गई। फेल होने के बाद वह अवसाद में आ गई। उसने बुधवार को संदिग्ध परिस्थिति में विषैला पदार्थ गटक लिया। आनन फानन में उसे सुशीला तिवारी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
मेडिकल चौकी इंचार्ज प्रवीण तेवतिया ने बताया कि संजय नगर बिन्दुखत्ता निवासी शानू आर्या (16) हाईस्कूल की छात्रा थी। कहा कि 30 अप्रैल को उत्तराखंड बोर्ड का रिजल्ट आया। रिजल्ट में वह फेल हो गई। इस कारण उसने बुधवार की शाम करीब छह बजे विषैला पदार्थ निगल लिया। छात्रा तबियत बिगड़ने पर उसके परिजन उसे सुशीला तिवारी अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां इलाज के दौरान बृहस्पतिवार सुबह उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  हरिद्वार ज्वालापुर के पूर्व विधायक के साथ वीडियो वायरल होने के बाद अभिनेत्री बोली, राधा-कृष्ण की तरह है हमारा प्रेम
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement