Connect with us

हरिद्वार

मां ने अपने 3 माह के मासूम का क्यों और किससे किया 8 लाख में सौदा, सुनें वीडियो..

Published

on

खबर शेयर करें 👉

आठ लाख में तीन माह के बच्चे का सौदा करने वाली मां सहित चार गिरफ्तार
हरिद्वार। दूहमूंहे बच्चे का सौदा करने के मामले में थाना
पुलिस ने बच्चे की मां सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार लोगों में बच्चे का नाना और बच्चे का खरीददार तथा बिचौलिए की भूमिका निभा रही महिला शामिल हैं। गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से पांच लाख रूपए भी
पुलिस ने बरामद किए हैं।
रोशनाबाद स्थित जिला पुलिस कार्यालय में।पत्रकारों को जानकारी देते हुए एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि बृहष्पतिवार को बच्चे की खरीद फरोख्त का मामला सामने आने पर तत्काल कार्यवाही करते हुए पुलिस टीम ने फुटबॉल ग्राउंड राम विहार कनखल से बच्चे की मां मोनिका
पत्नी अर्जुन थापा, बच्चे के नाना पिन्टू पुत्र शंकर निवासी ग्राम सूबखेडा पोंटा जिला सिरमौर हिमाचल प्रदेश हाल निवासी बलराम वाली गली निकट फुटबॉल ग्राउण्ड जगजीतपुर कनखल, खरीददार महादेव पुत्र दीपा व बिचौलिए की भूमिका निभा रही हर्षी पत्नि पूरण निवासी राजागार्डन गली नं.3 कनखल को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में महादेव ने बताया कि उसकी शादी को 10 वर्ष
हो गए है। उसकी  एक बेटी है और उसकी पत्नी एक लडका चाहती है। जिस पर पड़ोस में ही रहने वाली महिला हर्षी के कहने पर मोनिका से सम्पर्क किया।
मोनिका का 3 माह का बच्चा है। बच्चे का सौदा 8 लाख रुपये में किया गया तथा एडवांस के तौर पर 5 लाख रुपये नगद दिए।

यह भी पढ़ें 👉  "संदिग्ध हालात में दो महिलाओं की मौत, एक ने खाया जहर, दूसरी ने लगाया फंदा; पुलिस जांच में जुटी"
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement