Connect with us

हल्द्वानी

हल्द्वानी में पत्नी ने पर्दे टांगने वाले पाइप से पति की पिटाई की, पति की मौत

Published

on

खबर शेयर करें 👉

शराब पीकर घर लौटे पति से हुआ था झगड़ा, ट्रांसपोर्ट नगर चौकी क्षेत्र की घटना

हल्द्वानी। हल्द्वानी ट्रांसपोर्ट नगर चौकी क्षेत्र से सनसनीखेज़ मामला सामने आया है। यहां पर सिक्योरिटी गार्ड की पत्नी ने पीटकर कर हत्या दी। शराब पीने को लेकर दंपति के बीच विवाद हुआ था। गुस्से में पत्नी ने पर्दे में लगाने वाले पाइप से पति की पिटाई कर दी। पति ने घर की सीढ़ियों पर दम तोड़ दिया।
रामपुर रोड देवलचौड़ बन्दोबस्ती निवासी लक्ष्मण सिंह भनवाल (46) सिद्धार्थ नगर में सिक्योरिटी गार्ड था। पत्नी गीता और 9 साल के बेटे दिव्यांशु के साथ रहता था। पुलिस के मुताबिक लक्ष्मण शराब पीकर घर आया था। पत्नी गीता घर के काम में जुटी हुई थी, जबकि बेटा दिव्यांशु स्कूल गया हुआ था। शराब पीने को लेकर गीता और लक्ष्मण के बीच विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर लक्ष्मण ने गीता के साथ हाथापाई शुरू कर दी। इस बीच गीता के हाथ पर्दा टांगने वाला पाइप लग गया और उसने लक्ष्मण पर पाइप से ताबड़तोड़ पांच से छह वार कर दिए। घायल लक्ष्मण घर की सीढ़ियों पर बैठ गया। शाम को बेटे ने ताऊ कुंदन भनवाल को पिता की हालत की जानकारी दी। कुंदन सिंह मौके पर पहुंचे तो लक्ष्मण की मौत हो चुकी थी। एसपी सिटी हरबंस सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement