Report by : Paras Bisht
Published at :
प्रेमी युगल ने जहर खाकर आत्महत्या की, परिजन शादी के लिए नहीं थे राजी

हल्द्वानी। हल्द्वानी में मुखानी थाना क्षेत्र निवासी मर्चेंट नेवी जवान की पत्नी का शव रात घर में ही फंदे पर लटका मिला। परिजन महिला को फंदे से उतारकर निजी अस्पताल लेकर गए जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया।
मुखानी पुलिस के मुताबिक तल्ली बमौरी स्थित सनलाइट एनक्लेव फेज दो निवासी दीपक सिंह कठायत मर्चेंट नेवी में हैं। बुधवार देर रात परिजनों ने मीना कठायत (43) पत्नी दीपक दुपट्टे के सहारे कमरे में पंखे पर लटके देखा। इसके बाद महिला को पंखे से उतारकर क्षेत्र के निजी अस्पताल लेकर गए। जब डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित किया तो परिजनों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। इसके बाद पुलिस ने महिला को एसटीएच पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने मौत की पुष्टि की। पुलिस ने बुधवार रात शव मोर्चरी में रखवा दिया। पुलिस ने जब परिजनों से बातचीत की तो पता चला कि मीना पिछले कुछ समय से मानसिक तौर पर परेशान थी। उसका इलाज भी चल रहा था। महिला के दो बेटे हैं। एसओ मुखानी पंकज जोशी ने बताया कि शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›