Connect with us

उत्तराखण्ड

13 मई से शुरू होगी आदि कैलाश यात्रा, 210 श्रद्धालुओं ने की बुकिंग

Published

on

खबर शेयर करें 👉

काठगोदाम से आठ और टनकपुर से 5 दिन में होगी यात्रा
हल्द्वानी। भगवान शिव के प्रति आस्था रखने वाले श्रद्धालुओं के लिए कुमाऊं मंडल विकास निगम इस बार 13 मई से आदि कैलाश यात्रा शुरू करने जा रहा है। केएमवीएन की ओर से पहली बार टनकपुर से भी सड़क मार्ग से आदि कैलाश की यात्रा शुरू होगी। इससे पहले यात्री काठगोदाम से आदि कैलाश की यात्रा करते रहे हैं।
आदि कैलाश यात्रा के लिए अभी तक 210 श्रद्धालुओं ने कुमाऊं मंडल विकास निगम में बुकिंग कराई है। इसमें टनकपुर से आदि कैलाश के लिए पांच बुकिंग हुुई है। पिछले साल 315 श्रद्धालुओं ने आदि कैलाश की यात्रा की थी।
केएमवीएन की ओर काठगोदाम से आदि कैलाश की यात्रा आठ दिन में पूर्ण होती है। इससे श्रद्धालुओं को कैंची, जागेश्वर, पाताल भुवनेश्वर समेत अन्य मंदिरों के भी दर्शन कराए जाते हैं लेकिन पहली बार इस साल टनकपुर से सड़क यात्रा से श्रद्धालु चंपावत, पिथौरागढ़ होते हुए आदि कैलाश की यात्रा पांच दिन में कर पाएंगे। टनकपुर से यात्रा करने पर तीन दिन का समय बचेगा। आदि कैलाश यात्रा को इस बार हेली सेवा से भी जोड़ा जा रहा है। पर्यटन सचिव सचिन कुर्वे के निर्देशन पर अप्रैल से श्रद्धालु पिथौरागढ़ होते हुए आदि कैलाश, ओम पर्वत के हवाई दर्शन सेवा से कर सकेंगे। इसके लिए पिथौरागढ़ जिला प्रशासन और केएमवीएन की ओर से तैयारियां शुरू कर दी गईं हैं।

यह भी पढ़ें 👉  भाजपा ने युवा, महिला मोर्चा, अल्पसंख्यक, पिछड़ा प्रकोष्ठ और अन्य पिछड़ा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्षों की घोषणा, देखें सूची..

Select Language

Advertisement