Connect with us

चमोली/उत्तरकाशी/रुद्रप्रयाग/टिहरी/पौड़ी

शराब पीकर स्कूल आएं मासाब, मचाया उत्पात

Published

on

खबर शेयर करें 👉

छात्र छात्राएं धरने पर बैठे, निलंबन की हुई संस्तुति
रुद्रप्रयाग । राजकीय इंटर कालेज क्वीलाखाल के प्रभारी प्रधानाचार्य के शराब पीकर स्कूल में उत्पात मचाने के विरोध में छात्र-छात्राएं शुक्रवार को धरने पर बैठे। आरोप है प्रभारी प्रधानाचार्य नशे में स्टाफ के साथ अभद्र व्यवहार करते हैं। गाली गलौच करते हैं।।
मुख्य शिक्षा अधिकारी विनोद सिमल्टी ने बताया प्रभारी प्रधानाचार्य सतीश कुमार की कई लोगों ने शिकायत की है। शुक्रवार को प्रभारी प्रधानाचार्य भी स्कूल गए। मुख्य शिक्षा अधिकारी विनोद सिमल्टी ने बताया कि शिकायत पर खंड शिक्षा अधिकारी जखोली यशवीर सिंह रावत से रिपोर्ट मांगी गई है। जिस आधार पर प्रभारी प्रधानाचार्य के निलंबन की संस्तुति की गई है।

Select Language

Advertisement