Connect with us

उत्तर प्रदेश

हाथ में जान बचाने की गुहार की तख्ती और लूट की 40 हजार की रकम के साथ इनामी ने थाने में किया सरेंडर

Published

on

खबर शेयर करें 👉

खाकी का ख़ौफ, एनकाउंटर की डर से सहारनपुर के फतेहपुर थाने में बदमाश ने किया आत्मसमर्पण

सहारनपुर। खाकी के खौफ से 25 हजार का इनामी बदमाश ने सहारनपुर जिले के फतेहपुर थाने में सरेंडर किया है। इनामी हाथ में तख्ती लेकर जान बचाने की गुहार लगाते हुए थाने पहुंचा और लूट की रकम से हिस्से में आए 40 हजार रुपये थानेदार को सौंप दिए। पुलिस ने बदमाश को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
मामला फतहपुर थाने से जुड़ा है। शुक्रवार दोपहर एक युवक हाथ में तख्ती लेकर फतेहपुर थाने पहुंचा। थाना प्रभारी प्रमोद कुमार को उसने अपना नाम अभिनव उर्फ सावन पुत्र सुधीर निवासी ग्राम राजपुर थाना बुढ़ाना जिला मुजफ्फरनगर बताया। साथ ही उसने बताया कि पुलिस ने उस पर 25 हजार का इनाम घोषित कर रखा है। अभिनव ने बताया कि एक मार्च को उसने दो अन्य साथियों के साथ फतेहपुर थाने की मुजफ्फराबाद पुलिस चौकी क्षेत्र के भोगपुर-मुजफ्फराबाद मार्ग पर भारत फाइनेंस बेहट के धन संग्रहकर्ता आशु राणा से दो लाख 75 हजार रुपये की लूट की थी। पुलिस उसके दो साथियों सचिन व राहुल को 16 मार्च को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। पुलिस अभिनव के पीछे पड़ी तो उसे एनकाउंटर का डर सताने लगा। घबराकर वह आत्मसमर्पण करने थाने पहुंच गया।

Select Language

Advertisement