Report by : CWN Desk
Published at :
शादी का प्रस्ताव लेकर प्रेमिका के घर गए प्रेमी को बंधक बनाया, घर वालों ने युवक का खतना कराया

प्रेमी-प्रेमिका करना चाहते हैं शादी, युवक ने पुलिस में लगाई प्रेमिका के घर वालों के खिलाफ कार्रवाई की गुहार
बुलंदशहर। गुलावठी का एक युवक पड़ोसन प्रेमिका के घर शादी का प्रस्ताव लेकर गया। गैर संप्रदाय की प्रेमिका के घर वालों ने युवक को बंधक बनाकर उसका खतना कर दिया।युवक ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर युवती के घरवालों पर धर्म परिवर्तन करने की दबाव बनाने का भी आरोप लगाया है।
जानकारी के मुताबिक गुलावठी थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक नोएडा फेस सेकंड स्थित एक फैक्ट्री में नौकरी करता है और किराए के कमरे में रहता था। वहीं उसकी मुलाकात एक गैर संप्रदाय की युवती से हुई। दोनों का प्यार परवान चढ़ा और एक दूसरे के साथ शादी करने की इच्छा जताई युवती ने उसके सहजनों से बात कर ने की बात कही। युवक ने एसपी श्लोक कुमार को सौंप ज्ञापन में बताया कि वह 21 जुलाई को युवती के घर नोएडा गया था। जहां उसने उनकी बेटी से शादी का प्रस्ताव रखा।
आरोप है कि युवती के माता पिता और दो भाइयों ने मिलकर उसे कमरे में बंधक बना लिया और धर्म परिवर्तन करके ही युवती से निकाह करने की बात कही। विरोध करने पर आरोपितों ने घर में ही एक चिकित्सक को बुलाकर इंजेक्उशन लगाकर बेहोश किया और जबरन खतना करा दिया। 
पीड़ित प्रेमी अपने स्वजन और प्रेमिका के साथ सोमवार की देर शाम एसएसपी आवास पहुंचा और एसएसपी श्लोक कुमार से आरोपितों के खिलाफ कारवाई की मांग की। एसएसपी श्लोक कुमार ने बताया कि युवक के साथ वारदात नोएडा में हुई है। प्रार्थमिक जांच सीओ सिकंदराबाद को सौंप दी गई है। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगामी कारवाई की जाएगी। 

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›