Connect with us

उत्तर प्रदेश

शादी से पहले युवती की मौत, सदमे में बुआ ने भी दम तोड़ा

Published

on

खबर शेयर करें 👉

अमरोहा। शादी से एक माह पहले 20 वर्षीय युवती की हार्ट अटैक से मौत हो गई। उसकी मौत से जहां परिवार के लोगों को रो-रोकर बुरा हाल था। वहीं, दफीने से कुछ देर पहले ही उसकी बुआ ने भी सदमे में दम तोड़ दिया। बताया जा रहा है कि उन्हें भी हार्ट अटैक आया था। परिवार में हुई दो मौत से परिवार के लोगों में शोक की लहर दौड़ गई।
वहीं, मोहल्ले के लोग भी दो मौत से गमजदा हैं। गमगीन माहौल में दोनों के शवों को सुपुर्द ए खाक कर दिया गया है। अमरोहा नगर के मोहल्ला बड़ी बेगम सराय निवासी यासीन की 20 वर्षीय बेटी फरहीन का निकाह एक माह बाद दिल्ली निवासी युवक संग होना था। मंगनी के बाद से परिजन निकाह की तैयारियों में जुटे थे।
बताया जा रहा है कि बृहस्पतिवार को फरहीन खाना बनाने के लिए प्याज काट कर रही थी। तभी उसकी तबीयत बिगड़ गई। उसके सीने में दर्द उठा और वह अचेत होकर गिर पड़ी। परिजन उसे उपचार के लिए एक निजी चिकित्सक के पास लेकर पहुंचे, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।
अचानक हुई युवती के मौत से परिवार के लोगों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। उसकी मौत की सूचना पर रिश्तेदार भी वहां पहुंच गए। इस दौरान बिजनौर के कस्बा शेरकोट निवासी 55 वर्षीय उसकी बुला फूल बी पत्नी बाबू भी पहुंची थीं। फरहीन की मौत के सदमे में अचानक उनकी तबीयत भी बिगड़ गई।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement