Report by : Paras Bisht
Published at :
महिला रामलीला में अंगद-रावण संवाद, लक्ष्मण शक्ति व जागृति का हुआ मंचन

पुनर्नवा महिला समिति की ओर से हीरानगर में हो रहा रामलीला आयोजन

हल्द्वानी। पुनर्नवा महिला समिति द्वारा महिला रामलीला का अष्टम् दिवसीय मंचन किया गया। जिसमें अंगद-रावण संवाद ,लक्ष्मण शक्ति व जागृति दर्शाया गया।
राम की भूमिका में मानसी, लक्ष्मण – लक्षिता,सीता-तेजस्वनी, विभीषण-बीना जोशी,रावण-नीतू रौतेला, सुग्रीव-प्रिया कश्मीरा,हनुमान-तनुजा जोशी, मंदोदरी-रीता पाण्डेय, अक्षय कुमार-अलका टंडन, जामवंत-प्रेमा जोशी, मेघनाथ-सुमन शाह,राक्षश सेना- रितू कांडपाल, सिद्धि सुयाल,  त्रिजटा-रेनू अग्रवाल,  सुषेन वैध-लीला मनराल ने निभाई।
आज के अतिथि पूर्व  विधायक नारायणपाल, कामिनी पाल ,विकास भगत , एसपी हल्द्वानी  हरवंश सिंह, दीपक बलूटिया,ती गीता बलूटिया उपस्थित रहे ।
रामलीला आयोजक पुनर्नवा महिला समिति के सदस्य-अध्यक्ष लता बोरा एवं शांति जीना, कल्पना रावत,  जानकी पोखरिया, जया बिष्ट ,मन्जू बनकोटी,निर्मला बहुगुणा यशोदा रावत, तुलसी रावत , प्रेमा बृजवासी,  कुसुम बोरा , अंजना बोरा उपस्थित रहे।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›