Report by : CWN Desk
Published at :
विश्व धरोहर फूलों की घाटी कल से पर्यटकों के लिए खुलेगी

300 प्रजाति के फूल खिल गए, पर्यटक कर सकेंगे दीदार
चमोली
। विश्व धरोहर फूलों की घाटी में कई प्रजाति के फूल खिल गए हैं। एक जून को जब घाटी में पर्यटक पहुंचेंगे तो उन्हें अलग-अलग प्रजाति के फूलों के दीदार हो सकेंगे। फूलों की घाटी एक जून को पर्यटकों के लिए खोल दी जाएगी।
घाटी का निरीक्षण कर लौटी टीम में शामिल वन क्षेत्राधिकारी चेतना कांडपाल ने बताया कि घाटी में इस समय छह से सात प्रजाति के फूल खिल चुके हैं जिसमें वन अज्वाइन, रतनजोत, बज्रदंती, काकोली, प्राडूला, एल्यूम हुमली सहित कई प्रजाति के फूल हैं। उन्होंने बताया कि इस साल घाटी में अच्छी बर्फबारी हुई है जिससे यहां अच्छी फ्लावरिंग होने की उम्मीद है। जुलाई और अगस्त के बीच सबसे अधिक 300 प्रजाति के फूल खिलते हैं। उस समय काफी संख्या में पर्यटक भी घाटी में पहुंचते हैं। वहीं क्षेत्र के छायाकार चंद्रशेखर चौहान का कहना है कि घाटी में जिस तरह इस साल अच्छी बर्फबारी हुई है उससे यहां अच्छे फूल खिलने की उम्मीद है। घाटी में पूरे सीजन रौनक बनी रहेगी।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›