Connect with us

मौसम

उत्तराखंड में 4 अगस्त तक इन जिलों में बारिश को यलो अलर्ट

Published

on

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। उत्तराखंड में आज से अगले तीन दिन तक वर्षा के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार चार अगस्त तक राज्य के पर्वतीय जिलों में वर्षा का क्रम जारी रहेगा। मैदानी जिलों में तेज बौछारें पड़ सकती हैं। बारिश को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है।
मौसम विभाग की ओर से दून में अगले तीन दिन कहीं-कहीं भारी वर्षा व तीव्र बौछारों की आशंका जताई गई है। इसके अलावा नैनीताल, चंपावत व बागेश्वर में भी भारी वर्षा की चेतावनी है। उत्तराखंड में मानसून की वर्षा का क्रम जारी है। ज्यादातर क्षेत्रों में बादलों की आखं-मिचौनी के बीच बौछारों के एक से दो दौर दर्ज किए जा रहे हैं।
उत्तराखंड के कई जिलों में आज झमाझम बारिश के आसार हैं। उत्तरकाशी में जिला मुख्यालय सहित आसपास के क्षेत्रों में बादल छाए हुए हैं। वर्षा के आसार बने हुए हैं। गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर धरासू बैंड के पास भूस्खलन होने के कारण राजमार्ग अवरुद्ध हुआ है। जनपद में 15 संपर्क मार्ग अवरूद्ध हैं। यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर फिलहाल यातायात सुचारू है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement