Report by : CWN Desk
Published at :
“तुम मुझे वोट दो, मैं आपका फोन एक साल तक फ्री रिचार्ज करूंगा”

यूपी में दूसरे चरण का 11 मई को मतदान, प्रत्याशी की घोषणा बनी चर्चा

मेरठ। उत्तर प्रदेश में निकाय चुनाव के दूसरे चरण का मतदान 11 मई को है। पार्टियों और प्रत्याशियों ने अलग-अलग वर्ग के वोटरों को लुभाने के लिए लोक-लुभावन वादे किए हैं। कुछ नेताओं की घोषणाएं लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई हैं। मेरठ की नगर पंचायत की एक सीट से निर्दलीय प्रत्याशी ने घोषणा की है कि वो चुनाव जीत गया तो एक साल तक फोन का रिचार्ज करवाएगा। जो लोग उसे वोट देंगे उन्हीं लोगों के फोन का रिचार्ज करवाएगा।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›