Report by : CWN Desk
Published at :
राज्य निर्वाचन आयोग ने निकाय चुनाव के लिए हिमाचल से 5000 मतपेटियां मंगाई

देहरादून। राज्य निर्वाचन आयोग निकाय चुनाव के साथ ही त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों की तैयारी में भी जुट गया है। आयोग ने इसके लिए हिमाचल से 5000 मतपेटियां मंगाई हैं।
आयोग के सचिव राहुल गोयल ने बताया कि निकाय चुनाव की सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। मतपेटियां भी तैयार की जा चुकी हैं। अधिसूचना जारी होने के साथ ही संबंधित जिलों में जरूरत के हिसाब से मतपेटियां उपलब्ध करा दी जाएंगी।
उन्होंने बताया कि पंचायत चुनाव की तैयारी भी तेजी से आगे बढ़ रही है। 25 दिसंबर को पंचायतों की वोटर लिस्ट का ड्राफ्ट जारी किया जाएगा। इस पर आपत्तियां प्राप्त की जाएंगी और निराकरण करने के बाद 13 जनवरी को जनसामान्य के लिए वोटर लिस्ट जारी कर दी जाएगी। निकायों और पंचायतों के चुनाव एक साथ करना मुश्किल काम है। इसके लिए बड़ी संख्या में मानव संसाधन की जरूरत होगी। सुरक्षा के उपाय भी ज्यादा करने होंगे। इस तरह की चर्चाएं तो हैं लेकिन धरातल पर उन्हें पूरा करना असंभव सा ही है।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›