Connect with us

हरिद्वार

हरिद्वार में संकल्प वेलफेयर सोसाइटी का रक्तदान शिविर, 30 लोगों ने बचाई जान

Published

on

खबर शेयर करें 👉

हरिद्वार ब्लड बैंक में संकल्प वेलफेयर सोसाइटी द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर में 30 लोगों ने रक्तदान किया। जानिए रक्तदान के स्वास्थ्य लाभ और डॉक्टर की सलाह

हरिद्वार। धर्मनगरी हरिद्वार के ब्लड बैंक में संकल्प वेलफेयर सोसाइटी के तत्वावधान में एक भव्य रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। संस्था के अध्यक्ष रविश भटीजा के नेतृत्व में आयोजित इस शिविर में समाजसेवा का अनूठा जज्बा देखने को मिला। शिविर में कुल 48 लोगों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की, जिनमें से 30 लोगों ने स्वेच्छा से रक्तदान कर जरूरतमंदों का जीवन बचाने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में पहुंचे प्रदेश उपाध्यक्ष संजय पालीवाल ने संस्था के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि रविश भटीजा और उनकी टीम समय-समय पर ऐसे प्रेरणादायक कार्य करती रहती है। रक्तदान के माध्यम से अनेक गंभीर मरीजों की जान बचाई जा सकती है। इसके साथ ही प्रदेश सचिव प्रदीप चौधरी ने कहा कि रक्तदान महादान है और किसी पीड़ित व्यक्ति की मदद करने से मिलने वाला आत्मसंतोष अतुलनीय होता है।
शिविर के दौरान संस्था के अध्यक्ष रविश भटीजा ने सभी रक्तदाताओं का आभार व्यक्त किया। उन्होंने बताया कि कुछ उत्साही लोग हाल ही में वायरल बुखार होने, ब्लड प्रेशर बढ़ने या हीमोग्लोबिन की कमी के कारण रक्तदान नहीं कर सके। ऐसे सभी लोगों को मौके पर मौजूद डॉक्टर द्वारा उचित चिकित्सीय परामर्श दिया गया ताकि वे भविष्य में स्वस्थ होकर रक्तदान कर सकें।
कार्यक्रम में उपस्थित डॉ. पंकज जैन ने रक्तदान से जुड़ी भ्रांतियों को दूर करते हुए इसके स्वास्थ्य लाभों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि रक्तदान प्रक्रिया के दौरान दाता की बीपी, हीमोग्लोबिन, मलेरिया, एचआईवी, हेपेटाइटिस और वीडीआरएल जैसी कई महत्वपूर्ण बीमारियों की निःशुल्क जांच हो जाती है। नियमित रक्तदान करने से शरीर में नया रक्त बनता है, जो स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद है।
इस अवसर पर अंकित माहेश्वरी, सुमित आहूजा, अनिल ठाकुर, राहुल गुगलिया, अभिषेक गुप्ता और कुलदीप सिंह समेत कुल 30 युवाओं ने रक्तदान किया। शिविर को सफल बनाने में समर्थ अग्रवाल, दिनेश पुंडीर, निशांत यादव, राहुल चौहान और निशा चमोली सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें 👉  हरिद्वार: हृदय विहार कॉलोनी में चल रहा था देह व्यापार, पुलिस की छापेमारी में जीजा-साली गिरफ्तार
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement