Report by : CWN Desk
Published at :
21 बालिकाओं का केक काट कर बेटी जन्मोत्सव के कार्यक्रम का आयोजन किया गया

चंपावत- बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजनांतर्गत जिलाधिकारी नरेंद्र सिंह भंडारी के निर्देशानुसार बाल विकास परियोजना पाटी अंतर्गत गोशनी में ग्राम प्रधान की अधक्षता में 21 बालिकाओं का केक काट कर बेटी जन्मोत्सव के कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के दौरान जिला कार्यक्रम अधिकारी राजेन्द्र प्रसाद बिष्ट ने कहा कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य पूरे समाज को समान लिंगानुपात एवं बेटियों के महत्व के विषय में जागरूक करना है।
कार्यक्रम में ग्राम प्रधान गोशनी, ग्राम प्रधान कलचौड़ा, लगभग 45 स्थानीय जनता तथा आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों द्वारा प्रतिभाग किया गया।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›