Report by : CWN Desk
Published at :
लोक अदालत हेतु 22 बैंचों का गठन किया गया

रुद्रपुर(उधमसिंहनगर)- जनपद में राष्ट्रीय लोक अदालत के सफल आयोजन हेतु कुल 22 बैंचों का गठन किया गया है। यह जानकारी देते हुए सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिन कुमार पाठक ने बताया कि उत्तराखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल से प्राप्त निर्देशों के क्रम में जिला न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ऊधम सिंह नगर के निर्देशानुसार 13 मई बरोज द्वितीय शनिवार को जनपद ऊधम सिंह नगर के प्रत्येक तहसील न्यायालय में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि 13 मई को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के सफल आयोजन हेतु कुल 22 बैंचों का गठन किया गया है। उन्होंने बताया कि प्रत्येक बैंच में एक न्यायिक अधिकारी को पीठासीन अधिकारी तथा एक अधिवक्ता को सदस्य नामित किया गया है। उन्होंने बताया कि गठित बैंचों द्वारा राष्ट्रीय लोक अदालत में नियत वादों का निस्तारण किया जायेगा और इसके अतिरिक्त प्री-लिटिगेशन जो मामले जो अभी न्यायालय में नहीं हैं, जिसमें विद्युत, जलकर, बैंक, इश्यारेंस कम्पनीय इत्यादि से संबंधित मामले भी राष्ट्रीय लोक अदालत में निपटाये जायेंगे।
प्राधिकरण सचिन ने जिले की आम जनता से अनुरोध किया है कि जो भी व्यक्ति अपने लम्बित मामले जैसे- शमनीय, आपराधिक, चौक बाउंस, वैवाहिक मामले इत्यादि राष्ट्रीय लोक अदालत में निस्तारित कराना चाहता है व्यक्तिगत रूप से स्वंय या अपने अधिवक्ता द्वारा अपने मामलें को निस्तारित करवा सकते हैं।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›