Connect with us

उत्तर प्रदेश

गंगा नदी में पलटी नाव, 25 लोग लापता, दो के शव मिले, रेस्क्यू जारी

Published

on

खबर शेयर करें 👉

बलिया की घटना, मुंडन संस्कार में शामिल होने के लिए जा रहे थे नाव में 40 लोग

उत्तर प्रदेश के बलिया से बड़े हादसा सामने आ रही है। गंगा नदी में 40 लोगों से भरी नाव पलट गई है। इस हादसे में दो दर्जन से ज्यादा लोगों के लापता होने की जानकारी आ रही है। रेस्क्यू अभियान जारी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, घटना बलिया जिले के माल्देपुर गंगा घाट की है। परिवार के लोग मुंडन संस्कार में शामिल होने के लिए जा रहे थे। परिवाल के सभी लोग नाव में सवार होकर जा रहे थे कि अचानक नाव पलट गई। लोगों की चीख पुकार सुनकर स्थानीय मदद के लिए पहुंचे। आधा दर्जन लोगों को अस्पताल पहुंचाया गया। जबकि दो लोगों की मौत हो गई।
20 से 25 लोग अभी भी लापता बताए जा रहे हैं। इनकी तलाश की जा रही थी। मौके पर स्थानीय प्रशासन भी पहुंच गया है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement