Connect with us

कोटद्वार

कोटद्वार में सड़क हादसे काशीपुर के 3 लोगों की मौत, 2 गंभीर घायल

Published

on

खबर शेयर करें 👉

बीईएल रोड पर खराब ट्रक को धक्का लगा रहे मजदूरों को पीछे से आ रहे ट्रक ने टक्कर मारी
कोटद्वार। पौड़ी जिले के कोटद्वार में शनिवार सुबह को भीषण सड़क हादसा हो गया. यहां सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. जानकारी के मुताबिक हादसा कोटद्वार कोतवाली क्षेत्र में बीईएल रोड पर हुआ।
बताया जा रहा है कि बीईएल रोड पर सड़क किनारे ट्रक खड़ा हुआ था, जिसे कुछ मजदूर धक्का लगा रहे थे. तभी पीछे से आ रहा तेज रफ्तार ओवरलोडेड डंपर सीधे ट्रक में जा घुसा. इस हादसे में ट्रक को धक्का लगा रहे तीन मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए।
इस हादसे के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई थी. मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और तत्काल घायलों को पास के हॉस्पिटल में भर्ती कराया है. वहीं शवों को पंचनामा भरकर उन्हें पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा. हादसा सुबह सात बजे के करीब का बताया जा रहा है।
हादसे में जान गंवाने वाले मजदूरों की शिनाख्त 40 साल के सोहन सिंह पुत्र इंदर सिंह निवासी काशीपुर, 42 साल के अशोक पुत्र इंदर सिंह पता कचनार गोसाईं काशीपुर और 60 साल के स्वर्ण सिंह पुत्र प्रताप सिंह पता मानपुर काशीपुर के रूप में हुई है इस बारे में ज्यादा जानकारी देते हुए एसपी जया बलूनी ने बताया कि हादसे का कारणों की जांच की जा रही है. इस हादसे में तीन लोगों की मौत हुई है, वहीं दो अन्य घायल हो गए हैं. मरने वाले तीनों लोग उधमसिंह नगर जिले के काशीपुर के रहने वाले थे।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement